मैहर: भाजपा कार्यालय घेराव के लिए निकले NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, जिला अध्यक्ष समेत कई हिरासत में

मैहर/ देवेश शर्मा: मैहर में भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए निकले NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। NSUI जिला अध्यक्ष अजीर बिहारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रैली के रूप में आगे बढ़ रहे थे। रैली के गायत्री मंदिर के पास पहुंचते ही पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

बैरिकेडिंग के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर भाजपा कार्यालय की ओर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे, जबकि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने NSUI जिला अध्यक्ष अजीर बिहारी सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें मैहर थाने ले जाया गया।

मौके पर बना तनावपूर्ण माहौल

यह भी पढ़ें: मैहर: भाजपा कार्यालय घेराव से पहले ही रोका गया NSUI का काफिला, बैरिकेडिंग पर पुलिस से तीखी झड़प

घटना के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रदर्शन और हिरासत के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

  • Maihar NSUI BJP Office Gherao Protest Police Detained Workers
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना