भोपाल के इतवारा में नशे पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 300 पुलिसकर्मियों ने 70 मकानों पर मारे छापे

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस ने पुराने शहर के संवेदनशील इतवारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ और ‘मिशन ड्रग फ्री भोपाल’ अभियान के तहत शनिवार देर रात 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 60 से 70 संदिग्ध मकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

तहखानों और कपड़ों के बीच छिपाकर रखा था गांजा

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान कई मकानों के फर्श के नीचे बने गुप्त तहखानों और कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की मात्रा और अन्य विवरण का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल जब्ती और तलाशी की कार्रवाई जारी है।

भोपाल समेत आसपास के जिलों में सप्लाई की आशंका

एसीपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि इतवारा क्षेत्र से भोपाल के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी गांजे की सप्लाई की जाती थी। पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है तथा इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

महिला पुलिस बल भी रहा तैनात

घनी आबादी वाले इलाके और संभावित विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। पुलिस का कहना है कि राजधानी को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे भी इसी तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

यह भी पढ़े: MP Train Cancelled: मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द, 2 का रूट बदला, एक देरी से चलेगी

 

 

  • bhopal-itwara-drug-raid-ganja-seized-mission-drug-free-police
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना