सागर में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ₹1.98 लाख का लाहन और कच्ची शराब जब्त

सागर।मनीष कुमार चौबे| मध्य प्रदेश के सागर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। खुरई और बीना क्षेत्र के टांडा सहित कई स्थानों पर छापेमारी कर विभाग ने भारी मात्रा में लाहन और हाथभट्टी कच्ची शराब जब्त की। इस कार्रवाई में 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई

कलेक्टर प्रतिभा पाल एवं उपायुक्त (संभागीय उड़नदस्ता) नीरजा श्रीवास्तव के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोलर एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पूजा चंद्रन के नेतृत्व में जिले और संभागीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी।

1,865 किलो लाहन और 58 बल्क लीटर कच्ची शराब जब्त

खुरई वृत्त प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर एवं बीना वृत्त प्रभारी रोशनी उरेती के नेतृत्व में ग्राम सदरपुर, बसारी और बीना के आगासौर टांडा क्षेत्र में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने 1,865 किलोग्राम लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा 58 बल्क लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब भी जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य ₹1,98,100 बताया गया है।

10 मामले दर्ज, अभियान रहेगा जारी

आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(ए) एवं 34(1)(एफ) के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए हैं। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र मार्को, अपर्णा विश्वकर्मा, एस.पी. साकेत, मदन यादव सहित मुख्य आरक्षक विजया, संगीता, प्रदीप तथा आरक्षक दिलीप, संध्या और पुष्पा शामिल रहे।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

 

 

  • sagar-excise-raid-illegal-liquor-seizure-khurai-bina-tanda
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    बल्देवगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की…

    जमीन से जुड़ेगा कांग्रेस का संगठन, इंदिरा भवन में MP के जिला प्रभारियों की बैठक

    दिल्ली/ शेख़ सिकंदर: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना