शिवपुरी: 15 लाख रुपये नहीं मिलने से मुनीम ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, सुसाइड नोट में 5 लोगों पर लगाए आरोप

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले के बदरवास कस्बे में एक मुनीम द्वारा कथित आर्थिक तनाव के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में उसे पहले बदरवास स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। पुलिस को मिले एक कथित सुसाइड नोट में उसने 15 लाख रुपये वापस नहीं मिलने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में पैसे पत्नी को दिलाने की अपील

पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान मिले कथित सुसाइड नोट में मुनीम पुरुषोत्तम धाकड़ ने लिखा है कि उसने भरोसे के आधार पर पांच लोगों को 15 लाख रुपये उधार दिए थे। उसने प्रशासन से अपील की है कि संबंधित लोगों से राशि वापस दिलाकर उसकी पत्नी के खाते में जमा कराई जाए। नोट में यह भी लिखा गया है कि आर्थिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

एफडी पर लोन लेकर देने का दावा

सुसाइड नोट के अनुसार, पुरुषोत्तम ने वर्ष 2025 में बदरवास में मुनीम का काम शुरू किया था। उसका दावा है कि आरोपियों ने उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की जानकारी होने के बाद उधार मांगा। इसके बाद उसने एफडी के आधार पर बैंक से लोन लेकर 15 लाख रुपये उपलब्ध कराए। नोट में दावा किया गया है कि 12 फरवरी 2026 को 13.50 लाख रुपये ऑनलाइन और 1.50 लाख रुपये नकद दिए गए थे, जिन्हें 10 अप्रैल तक लौटाने का आश्वासन दिया गया था।

पांच लोगों के नाम लिखे, पुलिस कर रही जांच

कथित सुसाइड नोट में अमन गोयल, केदारी गोयल, सुनीलबाई गोयल, कुसुम गोयल और आयुषी उर्फ मुस्कान गोयल के नाम लिखे गए हैं। पुरुषोत्तम ने आरोप लगाया है कि रकम वापस नहीं मिलने से वह कर्ज और मानसिक तनाव में आ गया। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, बैंक लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

 
  • shivpuri-suicide-note-allegations-over-rs15-lakh-loan-dispute
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना