मानव वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी घोषित, हेमंत ओझा बने अध्यक्ष

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मानव वेलफेयर सोसाइटी, शिवपुरी की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन वार्षिक बैठक एवं गेट-टुगेदर कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में श्री हेमंत ओझा को सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील

नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि समिति के सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले नवदुर्गा महोत्सव और रावण दहन जैसे सांस्कृतिक आयोजनों को आगामी वर्ष और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील भी की।

जनहित के कार्यों को प्राथमिकता

बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बीते वर्ष आयोजित सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं, सतीश शर्मा ने समिति का वार्षिक आय-व्यय एवं लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। वरिष्ठ सदस्य राजीव भाटिया ने संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सरोकारों और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा करते हुए समिति के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष: हेमंत ओझा

संयोजक: सुधीर राजोरिया 

उपाध्यक्ष:

* आशीष मित्तल

* राजेंद्र राठौर

* प्रदीप शर्मा

* घनश्याम गुप्ता

* राजेंद्र गुप्ता

* नवीन गुप्ता MRF

* सतीश शर्मा

सचिव: किशोर जैमिनी

सहसचिव: रानू रघुवंशी

महामंत्री:

* राजेश जैन 

* देवेंद्र शर्मा 

कोषाध्यक्ष: अंकुर सिंघल

मीडिया प्रभारी: कु. मणिका शर्मा

संगीत संयोजक:

* अंकित सक्सेना

* आकांक्षा गौड़

संचालक मंडल:

* राजेश ठाकुर

* संतोष शिवहरे

* राजीव भाटिया

* मुकेश जैन 

सरोकारों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता

बैठक के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

  • shivpuri-manav-welfare-society-new-executive-2026-27
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना