सागर के अग्रणी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन

सागर।मनीष कुमार चौबे| पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। समारोह में राम दरबार, मकरोनिया के महंत केशव गिरी महाराज का सानिध्य तथा उच्च शिक्षा सागर संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे की अध्यक्षता रही।

गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा: डॉ. सरोज गुप्ता

स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा केवल परंपरा नहीं, बल्कि सभ्यता की आत्मा है। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और ज्ञान को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

माँ, शिक्षक और सद्गुरु का जीवन में सर्वोच्च स्थान: महंत केशव गिरी

महंत केशव गिरी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में माँ, शिक्षक और सद्गुरु तीनों का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि माँ जीवन और संस्कार देती हैं, शिक्षक सांसारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और सद्गुरु आध्यात्मिक मार्ग का ज्ञान कराते हैं। इन तीनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान जीवन को सफल बनाता है।

ज्ञान और गुरु जीवन के लिए अनिवार्य: डॉ. नीरज दुबे

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने कहा कि जिस प्रकार जीवन के लिए रोटी, कपड़ा और मकान आवश्यक हैं, उसी प्रकार बौद्धिक और आत्मिक विकास के लिए ज्ञान और गुरु का होना भी अनिवार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवनभर सीखने की भावना बनाए रखने का आग्रह किया।

विशिष्ट अतिथियों ने भी रखे विचार

मुख्य अतिथि शुकदेव प्रसाद तिवारी, कुलपति डॉ. महेश शुक्ला, ज्योतिषाचार्य रामगोविंद शास्त्री, डॉ. अर्चना भार्गव और डॉ. भावना यादव सहित अन्य वक्ताओं ने गुरु-शिष्य परंपरा, चरित्र निर्माण, अनुशासन और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

 

  • sagar-agrani-college-guru-purnima-mahotsav-indian-knowledge-tradition
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

आगे पढ़ें
पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू