बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार डंपर से टकराई: दो लोगों की मौत, 7 घायल

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से दर्शन कर राजस्थान लौट रहे श्रद्धालुओं की इको कार शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर एक डंपर से टकरा गई। बुधवार देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार श्रद्धालु अंदर फंस गए।

कार में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के श्रद्धालु 26 जुलाई को बागेश्वर धाम दर्शन के लिए रवाना हुए थे। दर्शन करने के बाद सभी इको कार से अपने घर लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 12:30 बजे सुरवाया थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर उनकी कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई।

हादसे की सूचना मिलते ही सुरवाया थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी

अस्पताल में चिकित्सकों ने 40 वर्षीय शांता देवी, पत्नी राजू कुमार, को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कार चालक भरत माली ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सात अन्य श्रद्धालुओं का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

 घायल हुए लोग :

भगवती, बृजीलाल, सीमा, गीता पांचाल, रामदेव कुमार, राजेश शर्मा और रामेश्वर शर्मा। सभी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी बताए गए हैं।

मृतका शांता देवी के पति राजू कुमार ने बताया कि उनका परिवार हर महीने बागेश्वर धाम दर्शन के लिए जाता था। इस बार पत्नी शांता देवी और बेटा रामदेव भी साथ गए थे। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल है।

वहीं मृतक चालक भरत माली के पिता महावीर प्रसाद ने बताया कि भरत उनका इकलौता बेटा था। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भरत अपने पीछे दो नाबालिग बेटियों को छोड़ गया है।

हादसे के कारणों की जांच

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही डंपर चालक की भूमिका की भी जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • shivpuri-bageshwar-dham-devotees-car-dumper-accident-two-dead
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

भिंड और ग्वालियर हाईवे पर मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई, 38 वाहनों पर चालान, ₹70,200 जुर्माना वसूला

भिंड/ रामपाल कुशवाह: थाना मेहगांव क्षेत्र में माननीय न्यायालय…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी