भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

भोपाल।आदि मिश्रा| यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। भोपाल गैस पीड़ित महिला-पुरुष संघर्ष मोर्चा, भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ, भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा और भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर पेयजल की गुणवत्ता पर गंभीर चिंता जताई।

45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

प्रेसवार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता रचना ढींगरा ने दावा किया कि यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के पीछे स्थित 30 मोहल्लों से लिए गए 63 पानी के सैंपलों में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया और अन्य कीटाणु पाए गए हैं। संगठनों के अनुसार, ये सभी क्षेत्र फैक्ट्री से लगभग 200 मीटर से ढाई किलोमीटर के दायरे में आते हैं।

सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं कराने का आरोप

संगठनों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2018 के आदेश के बावजूद प्रभावित इलाकों के लोगों को अब तक सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया है। उनका कहना है कि इससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

सरकार और नगर निगम से कार्रवाई की मांग

संगठनों ने नगर निगम और राज्य सरकार से जल आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार करने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • bhopal-gas-victim-groups-raise-concerns-over-drinking-water-quality
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    बल्देवगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की…

    जमीन से जुड़ेगा कांग्रेस का संगठन, इंदिरा भवन में MP के जिला प्रभारियों की बैठक

    दिल्ली/ शेख़ सिकंदर: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना