भोपाल: जेपी अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन भर्ती को लेकर चौथे दिन भी प्रदर्शन, चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग उठाई

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन भर्ती को लेकर चयनित अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अस्पताल परिसर पहुंचे और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मेरिट में चयन के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने समूह-5 ओटी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा-2025 मेरिट के आधार पर उत्तीर्ण की है। उनके पास चयन और जॉइनिंग से संबंधित दस्तावेज भी मौजूद हैं, लेकिन अब यह कहते हुए नियुक्ति नहीं दी जा रही कि उन्होंने निजी (प्राइवेट) कॉलेज से पढ़ाई की है।

स्वास्थ्य विभाग को सौंपा विधिक अभ्यावेदन

अभ्यर्थियों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विधिक अभ्यावेदन भी दिया है। उनका कहना है कि संबंधित नियमों के अनुसार उन्हें नियुक्ति मिलनी चाहिए और चयनित अभ्यर्थियों के जॉइनिंग आदेश जल्द जारी किए जाएं।

जल्द नियुक्ति की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि जब उन्होंने परीक्षा पास कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया और चयनित हुए हैं, तो उनकी जॉइनिंग रोकना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

 

  • jp-hospital-ot-technician-selected-candidates-protest-demand-appointment-letter
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना