देवास नगर निगम के 8 नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

देवास/ गौरव व्यास: नगर निगम देवास के बैठक कक्ष में सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आठ नवनियुक्त एल्डरमैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, निगम आयुक्त दलीप कुमार और नेता सत्तापक्ष मनीष सेन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अपर कलेक्टर संजीव जैन ने सभी एल्डरमैन को शपथ दिलाई।

आठ एल्डरमैन ने संभाली नई जिम्मेदारी

शपथ लेने वालों में अर्जुन चौधरी, राजेश यादव, हरीश देवलिया, प्रिया शर्मा, सचिन सोनी, चेतन योगी, दिनेश सांखला और संतोष वर्मा शामिल रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने नगर निगम के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

विधायक ने प्रदेश सरकार का जताया आभार

विधायक गायत्री राजे पवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एल्डरमैन की नियुक्ति से नगर निगम के जनहित और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा परिषद को निर्णय लेने में अतिरिक्त सहयोग प्राप्त होगा।

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

महापौर गीता अग्रवाल ने कहा कि आठ नए सदस्यों के जुड़ने से परिषद और अधिक मजबूत हुई है तथा शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। सभापति रवि जैन ने नव नियुक्त एल्डरमैन का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के अनुभव और मार्गदर्शन से विकास कार्यों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि पूरी परिषद एकजुट होकर शहर के विकास में योगदान दे रही है और नए एल्डरमैन के सहयोग से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

परिषद को मिलेगी नई मजबूती

भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से परिषद और संगठन दोनों को मजबूती मिलेगी। नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने विश्वास जताया कि सभी नए सदस्य नगर निगम के साथ मिलकर शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके सहयोग से नगर निगम के विकास कार्यों के संचालन में और गति आएगी। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त जाकिर जाफरी ने किया, जबकि आभार उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया ने व्यक्त किया।

यह भी पढ़े: खाद चोरी के दौरान विवाद में युवक की हत्या: 7 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार

 

  • dewas-municipal-corporation-eight-aldermen-oath-ceremony
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना