खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू: तहसील में बस्ते जमा कर किया कार्य बहिष्कार

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर खरगापुर में पटवारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले दिन पटवारियों ने अपने बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर कार्य का बहिष्कार किया। संघ का कहना है कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन

पटवारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से विभिन्न मांगों के समाधान के लिए शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उनका आरोप है कि लगातार उपेक्षा के कारण पटवारी संवर्ग स्वयं को शोषित और उपेक्षित महसूस कर रहा है।

मुख्यमंत्री के आश्वासन का किया उल्लेख

संघ के अनुसार, पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पटवारी महाधिवेशन का निमंत्रण दिया गया था। उस दौरान नवंबर 2025 में महाधिवेशन के लिए समय देने और तिथि अलग से तय करने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक न तो महाधिवेशन आयोजित हुआ और न ही लंबित मांगों पर कोई आदेश जारी किया गया।

ये हैं पटवारी संघ की प्रमुख मांगें

पटवारी संघ ने शासन के सामने कई मांगें रखी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

  •  लंबित कैडर रिव्यू प्रस्ताव को तत्काल लागू किया जाए।
  •  पदोन्नति से वंचित पटवारियों को शीघ्र पदोन्नति दी जाए।
  •  कैडर रिव्यू लागू होने तक समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए।
  •  नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जाए।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

पटवारी संघ का कहना है कि उनकी सभी मांगें न्यायसंगत हैं और शासन को इन पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इससे राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: खाद चोरी के दौरान विवाद में युवक की हत्या: 7 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार

 

  • khargapur-patwari-indefinite-strike-tehsil-office-tikamgarh
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना