सागर में 48 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, पैसों के विवाद में हुई थी हत्या

सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद की गई थी।

नए बस स्टैंड के पास मिला था शव

पुलिस के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 को नए बस स्टैंड के सामने स्थित एक खाली मैदान में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय महेन्द्र अहिरवार, निवासी किशोर न्यायालय बस्ती, सागर के रूप में हुई। मृतक के भाई की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर सीताराम पटैल, निवासी तिली (सागर) को संदेही के रूप में चिन्हित किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पैसों के विवाद में कुल्हाड़ी से किया हमला

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतक के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर महेन्द्र अहिरवार की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

आलाकत्ल बरामद, आगे की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

 
 
  • sagar-blind-murder-case-solved-accused-arrested-axe-recovered-within-48-hours
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना