
सागर।मनीष कुमार चौबे| मध्य प्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में घरेलू विवाद के बाद एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी द्वारा अपनी बहू की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बच्ची को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 7 स्थित गायत्री नगर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामनरेश दीक्षित अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात है और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में पदस्थ है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह बच्ची को लेकर घर में विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान ससुर और बहू के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद घटना हुई।
धारदार हथियार से हमले में बहू की मौत
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने धारदार हथियार से बहू सविता दीक्षित पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान आरोपी भी घायल हुआ है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सूचना मिलने पर मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प
- sagar-retired-policeman-arrested-after-daughter-in-law-murder-over-family-dispute








