मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा, न्यूनतम टिकट अब ₹10; नई दरों का राजपत्र जारी

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य में बसों के किराए की नई अधिकतम दरें अधिसूचित कर दी हैं। जारी राजपत्र के अनुसार अब सामान्य बसों का मूल किराया ₹2.00 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है, जबकि न्यूनतम टिकट किराया ₹10 होगा। नई दरें अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।

विभिन्न श्रेणियों की बसों का नया अधिकतम किराया

राजपत्र के अनुसार विभिन्न श्रेणियों की बसों में सामान्य किराए के मुकाबले अधिकतम वृद्धि इस प्रकार होगी:

  • रात्रि बस सेवा: सामान्य किराए से 10% अधिक
  • डीलक्स बस (नॉन एसी): 25% अधिक
  • स्लीपर बस: 40% अधिक
  • डीलक्स बस (एसी): 50% अधिक
  • सुपर लग्जरी कोच (एसी): 75% अधिक

इन सेवाओं पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर अलग से नाइट चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए भी यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

नई किराया व्यवस्था का उद्देश्य राज्य में बस संचालन की लागत और परिवहन व्यवस्था के अनुरूप अधिकतम किराया निर्धारित करना है।

यह भी पढ़े: प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव कराए सरकार, नहीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन: एनएसयूआई

 

  • madhya-pradesh-new-bus-fare-rates-notified-minimum-ticket-rs10
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना