बिजली ट्रांसफार्मर और खाद संकट को लेकर 12 अगस्त को कांग्रेस का प्रदर्शन

अमरपाटन/ देवेश शर्मा: जले हुए बिजली ट्रांसफार्मरों को बदलने और खाद संकट के समाधान की मांग को लेकर अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में 12 अगस्त को कांग्रेस द्वारा विशाल जनआंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह करेंगे। आंदोलन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, किसान और ग्रामीण एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।

ज्ञापन के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने का आरोप

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिजली के जले ट्रांसफार्मरों को बदलने और किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में जनआंदोलन का निर्णय लिया गया है।

पहले 10 अगस्त तय थी तारीख

आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शन पहले 10 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसकी तारीख बदलकर अब 12 अगस्त कर दी गई है।

बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना

आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विक्रमादित्य सिंह ‘गिनी भैया’ के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि इस प्रदर्शन में किसान, ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

हालांकि, यह कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा घोषित आंदोलन है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

 

 

  • Amarpatan Congress Protest August 12
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना