खाद की कमी पर किसानों का फूटा गुस्सा: दमोह और जबलपुर हाईवे पर लगाया जाम, SDM के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

दमोह/ आकिब खान: जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में खाद की उपलब्धता को लेकर गुरुवार सुबह किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खाद नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों किसानों ने दमोह, जबलपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर जाम हटा दिया।

सुबह 4 बजे से लाइन में लगे थे किसान

तेंदूखेड़ा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए सुबह चार बजे से ही गोदाम के बाहर पहुंच गए थे। किसानों का कहना है कि जब सुबह करीब 9 बजे गोदाम के कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है। इससे किसानों में नाराजगी फैल गई।

किसानों ने लगाए गंभीर आरोप

बैरागढ़, करौंदी सहित आसपास के गांवों से आए किसानों का आरोप था कि तेंदूखेड़ा में खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जबकि दूसरे जिलों में खाद भेजी जा रही है। किसानों का यह भी कहना था कि खाद एक दिन पहले ही समाप्त हो चुकी थी, लेकिन इसकी सूचना पहले से नहीं दी गई। सूचना के अभाव में सैकड़ों किसान घंटों लाइन में खड़े रहे और बाद में उन्हें खाली हाथ लौटने की नौबत आ गई।

हाईवे पर लगाया जाम, यातायात हुआ प्रभावित

खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने गोदाम के बाहर मुख्य सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और दमोह, जबलपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

एसडीएम ने दिया टोकन व्यवस्था का आश्वासन

सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम सी.जी. गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जिन किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध नहीं हो सकती, उन्हें उसी दिन टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन पर खाद वितरण की तारीख भी दर्ज रहेगी, ताकि निर्धारित तिथि पर किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा सके।

आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर सड़क से जाम हटा दिया। इसके बाद दमोह-जबलपुर हाईवे पर यातायात धीरे धीरे सामान्य हो गया। किसानों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन अब समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था करेगा, ताकि उन्हें दोबारा ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

 

  • Farmers-Protest-Over-Fertilizer-Shortage-On-Damoh-Jabalpur-Highway
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

खरगोन में 30 अगस्त को निकलेगा ऐतिहासिक शिवडोला: हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और सिद्धनाथ कॉरिडोर की उठी मांग

खरगोन/ अमित भटोरे: अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव की…

आगे पढ़ें
गोहद में खाद वितरण को लेकर अव्यवस्था, बारिश में घंटों लाइन में खड़े रहे किसान; ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बहाल करने की मांग

भिंड।रामपाल कुशवाहा| जिले के गोहद में खाद वितरण को…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर