
शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव स्थित एक शिव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई शिकायत
पुलिस के अनुसार, कुंवरपुर निवासी रामकुमार शर्मा (21) ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्राप्त हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव का सोनू उर्फ मिठुआ जाटव मंदिर परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा था। शिकायत में यह भी आरोप है कि वीडियो में वह माता पार्वती की प्रतिमा पर झाड़ू मारता हुआ दिखाई दे रहा है।
धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
शिकायतकर्ता ने कहा कि इस घटना से उनकी तथा अन्य लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के आधार पर सिरसौद थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो की सत्यता की जांच जारी
घटना के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में चार आदतन अपराधी जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर का आदेश
- shivpuri-shiv-temple-idol-misconduct-video-fir-registered-against-youth








