बुरहानपुर में सोशल मीडिया पर प्रतिबंधात्मक आदेश, आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई के निर्देश

बुरहानपुर।राजू सिंह राठौड़| जिले में लोक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्ष सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश बुरहानपुर जिले की संपूर्ण सीमा में प्रभावी रहेगा।

आपत्तिजनक पोस्ट और संदेशों पर प्रतिबंध

जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या उकसाने वाली फोटो, चित्र और संदेश पोस्ट या फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध रहेगा। इसमें फेसबुक, एक्स (ट्विटर), व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

सांप्रदायिक संदेशों पर भी रोक

आदेश में सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाले संदेशों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के साथ ऐसी पोस्ट पर लाइक और कमेंट करने वाली गतिविधियों को भी प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने यह कदम जनसामान्य के स्वास्थ्य, जान-माल की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है।

उल्लंघन पर होगी वैधानिक कार्रवाई

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत दंडनीय होगा। प्रशासन ने जिले के नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने और किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को साझा या प्रसारित नहीं करने की अपील की है।

 
 
  • burhanpur-collector-imposes-social-media-restrictions-under-section-163
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

ब्रांणवाणी स्पेशल डेस्क स्टोरी:  भारत मां के वीर सपूत…

आगे पढ़ें
भोपाल में बारिश-बाढ़ की समीक्षा, रेस्क्यू टीमों ने 527 लोगों की बचाई जान: सीएम

भोपाल।आदि मिश्रा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होमगार्ड मुख्यालय…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम