भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, डेयरी और दुग्ध वाहन से लिए दूध-मावा के नमूने

भिण्ड।रामपाल कुशवाहा| कलेक्टर के आदेश और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरन सेंगर ने ग्राम लावन स्थित डेयरी से मावा और एक दुग्ध वाहन से मिश्रित दूध का नमूना लिया। दोनों नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।

डेयरी और दुग्ध वाहन से लिए नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ग्राम लावन में वीरेंद्र सिंह नरवरिया की डेयरी से मावा का नमूना लिया। इसके अलावा मलखान सिंह खटीक के दुग्ध वाहन क्रमांक MP 07 GA 6501 से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चलित प्रयोगशाला से लोगों को बताए जांच के आसान तरीके

भिण्ड शहर में गौरी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर के पास चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के आसान तरीकों की जानकारी दी गई। विभाग की ओर से लोगों को पंपलेट भी वितरित किए गए।

चौपाटी पर खाद्य विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

गौरी रोड स्थित चौपाटी पर लगे हाथ ठेलों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई। इस दौरान खाद्य विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित तरीके से बिक्री से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।

 
 

 

  • bhind-food-safety-department-takes-milk-mawa-samples-for-testing
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना