मैहर में जनसुनवाई: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सुने 89 आवेदन, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

मैहर: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निजी स्कूल से टीसी नहीं मिलने की शिकायत

जनसुनवाई के दौरान एक महिला आवेदक ने बताया कि उसकी बेटी निजी विद्यालय में कक्षा छठवीं में पढ़ती है। पति की खराब स्वास्थ्य स्थिति के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है और वह निजी विद्यालय की मासिक फीस जमा करने में सक्षम नहीं है। महिला अपनी बेटी का दाखिला शासकीय विद्यालय में कराना चाहती है, लेकिन निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) देने से इनकार किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी नहीं हुई डिलीवरी

कटहा निवासी एक आवेदक ने शिकायत की कि उसका घरेलू गैस कनेक्शन अमरपाटन स्थित मानसी गैस एजेंसी में है। आवेदक के अनुसार, उसने 26 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर की बुकिंग कर ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद गैस एजेंसी प्रबंधक द्वारा सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अतिथि शिक्षक ने भी रखी समस्या

जनसुनवाई में एक अतिथि शिक्षक ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि बिना कोई स्पष्ट कारण बताए नवपदस्थ प्राचार्य द्वारा उन्हें पोर्टल से हटा दिया गया और उनकी ज्वाइनिंग भी निरस्त कर दी गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए प्रभावी निराकरण के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। शिकायतों का केवल औपचारिक निराकरण न करते हुए आवेदकों की समस्या का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजेंद्र बांगरे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – मैहर में जनसुनवाई: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

 

  • maihar-collector-bidisha-mukherjee-public-hearing-89-applications-grievance-redressal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना