मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली रैली

मैहर: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में मंगलवार को नगर पालिका मैहर द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री गंगा सिंह, शिक्षकगण, नगर पालिका के श्री प्रवीण तिवारी, श्रीमती दीप्ति सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी और 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने और राष्ट्रध्वज के सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका मैहर की ओर से विद्यार्थियों को 300 से अधिक तिरंगा झंडों का वितरण भी किया गया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 200 से अधिक पौधों का रोपण

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार एवं छायादार प्रजातियों के 200 से अधिक पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े – मैहर में जनसुनवाई: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सुने 89 आवेदन, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

 

  • maihar-har-ghar-tiranga-awareness-rally-ek-ped-maa-ke-naam-plantation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना