
मैहर/ देवेश शर्मा: मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार दोपहर भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। माता की रसोई से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों युवा और देशभक्त नागरिक मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे रास्ते भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे शहर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।
सौरज पांडे के नेतृत्व में निकली यात्रा
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व माता की रसोई के संचालक पंडित धीरज पांडे के पुत्र सौरज पांडे ने किया। यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक भी शामिल हुए। मोटरसाइकिलों पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
नारों से गूंजता रहा शहर
यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और अन्य देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा। यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इन मार्गों से होकर गुजरी तिरंगा रैली
माता की रसोई से शुरू हुई मोटरसाइकिल रैली किला चौक, पुरानी बस्ती, शारदा टॉकीज, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, स्टेट बैंक चौराहा, कटनी मोड़ और जेल तिराहा होते हुए वापस माता की रसोई पहुंची। यहां यात्रा का समापन किया गया।
यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। हाथों में तिरंगा थामे और देशभक्ति के नारों के साथ निकले प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
यह भी पढ़े: बंगाल में एक और ISI संदिग्ध गिरफ्तार: फर्जी पहचान पत्र से रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक
- maihar-har-ghar-tiranga-yatra-bharat-mata-ki-jai-slogans








