गोहद में भूतपूर्व सैनिक जोड़ो अभियान को मिली नई गति, पूर्व सैनिकों समेत यूथ विंग के सदस्यों ने ग्रहण की IVO की सदस्यता

गोहद/रामपाल कुशवाह की रिपोर्ट: भूतपूर्व सैनिकों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आई.वी.ओ. (इंडियन वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन) द्वारा चलाए जा रहे “भूतपूर्व सैनिक जोड़ो अभियान” को गोहद क्षेत्र में लगातार गति मिल रही है। अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कई पूर्व सैनिकों और यूथ विंग के सदस्य ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

गोहद ब्लॉक अध्यक्ष महेश करारिया फौजी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक रमेश तोमर, अशोक कुमार, दीनदयाल और पान सिंह ने आईवीओ संगठन की सदस्यता ली। वहीं यूथ विंग से अरुण शर्मा भी संगठन से जुड़े और विधिवत सदस्यता ग्रहण की। संगठन में शामिल हुए सभी नए सदस्यों को आईवीओ संगठन के अध्यक्ष महेश करारिया फौजी ने संगठन की कैप पहनाकर सम्मानित किया। कैप पहनने के बाद सदस्यों में संगठन के प्रति उत्साह और जोश देखने को मिला।

इस अवसर पर सभी नए सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक भूतपूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने तथा राष्ट्र और समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ली। महेश करारिया फौजी ने कहा कि “भूतपूर्व सैनिकों की एकता ही हमारी ताकत है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक भूतपूर्व सैनिक को संगठन से जोड़ा जाए और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाए।”

 

आईवीओ के इस अभियान से गोहद क्षेत्र में भूतपूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाने की मुहिम को नई ऊर्जा मिली है। कार्यक्रम का समापन “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ हुआ।

ये भी पढ़े – गोहद में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, आईवीओ संगठन के सदस्यों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 

  • bhind-gohad-ivo-ex-servicemen-join-campaign-membership-drive
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर में फिर रखी गई वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा, विधायक की चेतावनी के बाद भी नहीं थमा बिना अनुमति स्थापना का सिलसिला

    पिछोर/रानू परिहार की रिपोर्ट: तहसील पिछोर के ग्राम बूढौन में…

    आगे पढ़ें
    गोहद में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, आईवीओ संगठन के सदस्यों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    गोहद/रामपाल सिंह कुशवाह: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईवीओ संगठन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात