आमाडाढी-जूरा को जोड़ने वाली नदी में तीन बालक डूबे, रातभर से तलाश जारी

आमाडाढी/जूरा (देवेश शर्मा की रिपोर्ट): आमाडाढी और जूरा गांव को जोड़ने वाली नदी में बीती रात करीब 10 बजे तीन बालकों के डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से तीनों बालकों की तलाश लगातार जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

SDRF की टीम ने नदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा होने के बावजूद रातभर तीनों बालकों की तलाश के प्रयास किए गए। सुबह होने के बाद SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है और नदी के अलग-अलग हिस्सों में बालकों की तलाश की जा रही है।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता जनार्दन शुक्ला भी रातभर मौके पर मौजूद रहे और तलाश अभियान में जुटे रहे। उन्होंने बचाव कार्य की निगरानी करते हुए राहत एवं बचाव दल के साथ मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। घटना के बाद गांव में चिंता और मातम का माहौल है। परिजन और ग्रामीण तीनों बालकों के मिलने की उम्मीद में नदी किनारे मौजूद हैं। फिलहाल SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़े – रीवा में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 888 शीशी सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

  • amadadhi-jura-river-three-children-drowned-search-operation-sdrf
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर पुलिस की कार्रवाई, 27 पेटी अवैध शराब से भरी बलेनो जब्त

    कुलदीप शर्मा | शिवपुरी/पिछोर, 1 अक्टूबर 2026। अवैध शराब…

    करेरा में आरक्षक की सतर्कता से टंकी-मोटर चोरी नाकाम, टैक्सी छोड़ भागे चोर

    कृष्णपाल पाल| शिवपुरी/करेरा, 1 अक्टूबर 2026। करेरा की शंभू…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले