छतरपुर: कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा आकांक्षी जिला और ब्लॉक के इंडिकेटर्स में तेजी लाने के दिशा निर्देश

छतरपुर/ अमित अवस्थी: नीति आयोग के आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक बक्सवाहा के विकास से जुड़े इंडिकेटर्स में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने कलेक्ट्रेट कक्ष में विभिन्न विभागों के इंडिकेटर्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करने और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं के इंडिकेटर्स पर फोकस

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने एएनसी चेकअप, लिंगानुपात, नवजात शिशुओं के वजन मापन, इम्यूनाइजेशन और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लक्ष्यों में लगातार सुधार लाने के निर्देश दिए। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

शिक्षा व्यवस्था में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान शैक्षणिक सुविधाओं, लिंगानुपात और स्मार्ट क्लास की स्थिति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षा से जुड़े इंडिकेटर्स में सुधार के लिए विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया।

आंगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में पूर्णा अभियान, महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करने, बच्चों के वजन मापन और आंगनवाड़ी केंद्रों से संबंधित इंडिकेटर्स पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों का आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीयन और उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही प्री-स्कूल एजुकेशन को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया, ताकि बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

पशुपालन में कम प्रगति पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश

पशुपालन विभाग के इंडिकेटर्स की समीक्षा के दौरान कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने डीडी वेटनरी को टीम के साथ बैठक कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए फील्ड स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने को कहा।

किसानों की मिट्टी जांच कर बनाएं सॉइल हेल्थ कार्ड

कृषि विभाग के इंडिकेटर्स की समीक्षा में फसल बीमा, बीज वितरण और रबी-खरीफ फसलों की पैदावार से संबंधित प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण कराने और उसके आधार पर सॉइल हेल्थ कार्ड तैयार कराने पर विशेष जोर दिया। इससे किसानों को अपनी भूमि की गुणवत्ता और फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी मिल सकेगी।

बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों की भी समीक्षा

बैठक में नीति आयोग के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने इंडिकेटर्स में सतत प्रगति बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल लक्ष्य पूरा करने तक सीमित न रहें, बल्कि योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचना सुनिश्चित करें। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

 
 
  • collector-directs-officers-to-accelerate-progress-in-aspirational-district-block-indicators
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार