सागर में सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर कलेक्टर सख्त, लंबित राहत प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा, एनकॉर्ड, नशा मुक्ति सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने पीएम राहत तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पीड़ितों को दी जाने वाली राहत राशि के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाति प्रमाण पत्र या बैंकिंग संबंधी दस्तावेजों की कमी के कारण लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाए, ताकि पात्र पीड़ितों को जल्द राहत राशि मिल सके।

नशा मुक्त परिसर बनाने पर जोर

नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पुलिस, आबकारी और सामाजिक न्याय विभाग को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सभी सार्वजनिक एवं शासकीय भवनों के परिसरों को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

सड़क हादसों में घायलों को तत्काल कैशलेस इलाज

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को शासन के निर्देशानुसार तत्काल कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि इलाज में आवश्यक सहयोग नहीं करने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस के समय पर पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

ब्लैक स्पॉट और अवैध कट हटाने के निर्देश

पिछले पांच वर्षों के सड़क दुर्घटना आंकड़ों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने ऐसे स्थानों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए, जहां बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में दोपहिया वाहनों से आने वाले कर्मचारियों एवं आमजनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य करने तथा इसका सख्ती से पालन कराने को कहा गया। नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों पर सघन हेलमेट ड्राइव चलाने, ब्लैक स्पॉट एवं अवैध कट हटाने और सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश भी दिए गए।

मकरोनिया में अतिक्रमण हटाने और स्पीड कैमरे लगाने की तैयारी

बैठक में सागर-बंडा रोड के मकरोनिया क्षेत्र में बन रहे रोड डिवाइडरों के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड लिमिट कैमरों की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एडिशनल एसपी जयदीप भदौरिया, लोक निर्माण विभाग अधिकारी साहित्य तिवारी, सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया, ट्रैफिक डीएसपी मयंक चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  सागर में सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर कलेक्टर की सख्ती, लंबित राहत प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

 

  • sagar-collector-road-safety-review-drug-free-campaign-cashless-treatment
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार