कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 राज्यों को ₹9,450 करोड़ की 4 रेल परियोजनाओं की सौगात; पीएम मोदी बोले – ‘संपर्क और व्यापार को मिलेगा नया आयाम’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति और केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार को बड़ी सौगात देते हुए ₹9,450 करोड़ की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं और बिहार में ₹3,590.73 करोड़ की लागत वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-22  के चार लेन निर्माण को मंजूरी दे दी है।

इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा किया। पीएम मोदी ने कहा कि मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर की गई चार प्रमुख रेल परियोजनाओं से भारतीय रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी और लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा। इन पहलों से यात्रियों की आवाजाही और माल ढुलाई को सुगम बनाने, रेल मार्गों पर भीड़-भाड़ कम करने, लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ाने तथा कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

बिहार के विकास का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कनेक्टिविटी का विस्तार अनिवार्य है। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड पर NH-22 के 4-लेन निर्माण से यात्रा के समय में भारी बचत होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को ₹3,590.73 करोड़ की लागत से फोर-लेन (4-Lane) मानक के अनुरूप अपग्रेड करने की स्वीकृति दी है। रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह खंड भारत-नेपाल सीमा के पास राष्ट्रीय माल परिवहन नेटवर्क से निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।

रेलवे की चार बड़ी परियोजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से ओडिशा के भद्रक (रानिताल) के बीच 173 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन और ओडिशा में ही भद्रक से हरिदासपुर के बीच 75 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के गुम्मिडीपुंडी से तमिलनाडु के गुडूर के बीच 90 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन तथा ओडिशा के कटक से औद्योगिक शहर व बंदरगाह क्षेत्र पारादीप के बीच 72 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने को मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़े –  कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

 

  • cabinet-9450-crore-rail-projects-3590-crore-nh-22-bihar-infrastructure-connectivity
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शहजाद पूनावाला का राहुल गांधी पर तंज; बोले – ‘राजीव गांधी के आभारी हैं, जिन्होंने राहुल गांधी को दिया; मोदी जी 2029 में भी बनेंगे पीएम’

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों…

    आगे पढ़ें
    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    नई दिल्ली: दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में बुधवार को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप