शहजाद पूनावाला का राहुल गांधी पर तंज; बोले – ‘राजीव गांधी के आभारी हैं, जिन्होंने राहुल गांधी को दिया; मोदी जी 2029 में भी बनेंगे पीएम’

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक तंज कसा है।

उन्होंने एक पुरानी टेलीविजन डिबेट का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी पर टिप्पणी की।

‘राजीव गांधी मेरी तरह ही मोदी जी के सबसे बड़े समर्थक’

बुधवार को पुराना वीडियो शेयर करते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “राजीव गांधी ने देश को राहुल गांधी दिया, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि नरेंद्र मोदी 2014, 2019 और 2024 में देश के प्रधानमंत्री बनें।

राहुल गांधी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि नरेंद्र मोदी 2029 में भी फिर से प्रधानमंत्री बनें। इसलिए एक तरह से देखा जाए तो राजीव गांधी जी भी मेरी ही तरह मोदी जी के सबसे बड़े समर्थक हैं।”

17 अगस्त को बीजेपी से दिया था इस्तीफा

शहजाद पूनावाला ने 17 अगस्त को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने फैसले की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, “बेहद विनम्रता, स्नेह और आभार के साथ मैंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं उस मार्गदर्शन, प्यार और मंच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और पूरे संघ परिवार का सदैव आभारी रहूंगा।”

उन्होंने आगे लिखा था कि किसी अन्य राजनीतिक दल या देश में एक युवा, पसमांदा मुस्लिम और बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के लिए ऐसा अवसर मिलना संभव नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही वह पार्टी से अलग हो रहे हैं, लेकिन ‘विकसित भारत’ और ‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन’ का उनका विजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी रहेगा।

नितिन नवीन को भेजे पत्र में निजी और आर्थिक कारणों का हवाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भेजे अपने अंतिम त्यागपत्र में शहजाद पूनावाला ने बताया कि उन्होंने 30 जुलाई 2026 को ही व्यक्तिगत और आर्थिक परिस्थितियों के कारण पार्टी छोड़ने की पेशकश की थी। उन्होंने पत्र में लिखा, “पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार न करते हुए पुनर्विचार का अनुरोध किया था, जो मेरे लिए अत्यंत भावुक पल था। हालांकि, गहन विचार-विमर्श और हालिया घटनाक्रमों के बाद मैंने अंतिम रूप से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सक्रिय सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लिया है।”

ये भी पढ़े –  कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 राज्यों को ₹9,450 करोड़ की 4 रेल परियोजनाओं की सौगात; पीएम मोदी बोले – ‘संपर्क और व्यापार को मिलेगा नया आयाम’

 

  • shehzad-poonawalla-resigns-bjp-congress-rahul-gandhi-rajiv-gandhi-modi-remark
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 राज्यों को ₹9,450 करोड़ की 4 रेल परियोजनाओं की सौगात; पीएम मोदी बोले – ‘संपर्क और व्यापार को मिलेगा नया आयाम’

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित…

    आगे पढ़ें
    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    नई दिल्ली: दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में बुधवार को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप