रतलाम में मिलावट के संदेह पर कार्रवाई, जावरा की दुकान से घी और कुकिंग मीडियम जब्त

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जावरा स्थित एक फर्म का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका के चलते घी और कुकिंग मीडियम के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने जावरा के 62 कोठी बाजार स्थित ज्ञानी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। जांच के दौरान श्री अंजनी बफेलो घी पैक और एस कुकिंग मीडियम में मिलावट की आशंका के आधार पर दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान मौके से श्री अंजनी बफेलो घी के 9 लीटर, जिसकी कीमत 4,050 रुपये बताई गई, तथा एस कुकिंग मीडियम के 72 लीटर, जिसकी कीमत 20,880 रुपये है, जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 29,930 रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिए गए दोनों नमूनों को गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े –  रतलाम में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 10 बाइक बरामद

  • ratlam-jaora-ghee-cooking-medium-samples-seized-food-adulteration-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार