पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, एक युवती का हाथ झुलसा; इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत

शिवपुरी: पोहरी क्षेत्र के ग्राम भदरौली निवासी मनोज बंजारा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, उनकी बेटियां पूजा और रिम्बी खेत के पास पानी लेने गई थीं। इसी दौरान जिहानसिंह पाल, उसके पिता गजनलाल पाल और परिवार की महिलाओं ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और मारने के लिए दौड़ाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बेटियों के वहां से भागने के बाद तारफेंसिंग में कथित तौर पर करंट प्रवाहित कर दिया गया। इसी दौरान पूजा करंट की चपेट में आ गई और उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। पास के खेत में मौजूद ब्रजमोहन धाकड़ ने किसी तरह उसे करंट से छुड़ाया।

इलाज का खर्च देने का आश्वासन, बाद में इनकार का आरोप

मनोज बंजारा का कहना है कि घटना के बाद इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में रुपये देने से कथित तौर पर इनकार कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इलाज के पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस थाना पोहरी सहित संबंधित अधिकारियों को आवेदन देने और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है। मनोज बंजारा ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बेटी के इलाज में सहायता दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़े – चुनावी रंजिश में झूठी शिकायतों का आरोप, सरपंच और पति समेत अन्य पर कार्रवाई की मांग

 

  • shivpuri-pohri-bhadrauli-girls-electric-shock-fencing-current-allegation-police-complaint
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार