48 घंटे में हत्या के प्रयास का खुलासा, फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; अवैध कट्टा और खोखा बरामद

मुरैना/महेंद्र सिंह लहरिया  थाना कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घटना के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध कट्टा और एक खाली खोखा बरामद किया है।

गाली-गलौज के बाद कट्टे से की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को मुरैना निवासी राहुल जादौन ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने आरोप लगाया कि शिवम पांडे और इरफान खान ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायरिंग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 409/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 19 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गणेशपुरा की पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ शुभम उर्फ प्रद्युम्न शर्मा (29) निवासी नाला नंबर 02, दत्तपुरा, मुरैना और इरफान खां (28) निवासी कुलियाना मोहल्ला, मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक कट्टा और खाली खोखा बरामद किया। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 का इजाफा कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक पवन सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अजीत सिंह जादौन सहित आरक्षक अशोक गुर्जर, कुलदीप, सूरज राठौड़, अर्जुन बाट, श्यामबिहारी, सत्यपाल और रामकिशन सिंह जादौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  मुरैना: एसपी धर्मराज मीना ने अंबाह अनुभाग के थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक में दिए दिशा-निर्देश

 

  • morena-kotwali-police-attempted-murder-firing-case-two-accused-arrested-illegal-country-made-pistol
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार