मछंड स्कूल में गंदगी और अव्यवस्थाओं पर सवाल, शिक्षक पर पत्रकारों से कथित अभद्रता का आरोप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भिंड/रामपाल सिंह कुशवाह रिपोर्ट: रौन ब्लॉक अंतर्गत शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय मछंड में स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल पूछने पहुंची मीडिया टीम के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में गंदगी, बच्चों के भोजन के बर्तनों की साफ-सफाई और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर जानकारी लेने पर शिक्षक धीरेन्द्र सिंह मीडियाकर्मियों से उलझ गए और कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।

बताया जा रहा है कि मीडिया कर्मी स्कूल के प्राचार्य से विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी लेना चाहते थे। इसी दौरान शिक्षक धीरेन्द्र सिंह सामने आए और पत्रकारों से कथित तौर पर बहस करने लगे। आरोप है कि उन्होंने मीडियाकर्मियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की और उन्हें कथित तौर पर ‘बिकाऊ’ कहा।

मीडिया टीम द्वारा स्कूल परिसर में गंदगी और बच्चों के भोजन में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। आरोप है कि स्कूल के अंदर जाने से भी मीडिया कर्मियों को रोका गया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

मामले को लेकर अब शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, स्वच्छता और भोजन व्यवस्था को लेकर सवाल उठाना मीडिया का अधिकार है। ऐसे में यदि शिक्षक द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, तो विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। अब देखना होगा कि विभाग इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर शिक्षक के कथित व्यवहार पर क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़े –  भिण्ड: लहार में मेगा कृषि ऋण संपर्क कार्यक्रम का आयोजन

 

  • machhand-school-teacher-misbehavior-with-media-journalists-school-mess-bhindi-madhya-pradesh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार