Arjun Rampal Wedding: अर्जुन रामपाल ने गोवा में गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग रचाई शादी

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ गोवा में शादी रजिस्टर करा ली है। दोनों ने शुक्रवार को उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की औपचारिकताएं पूरी कीं। यह शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर हुई। 

मापुसा में पूरी हुई शादी की कानूनी प्रक्रिया

अर्जुन और गैब्रिएला शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। दोनों ने कैजुअल कपड़ों में शादी की प्रक्रिया पूरी की। स्थानीय सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर के मुताबिक, शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत दर्ज की गई है।

कानूनी प्रक्रिया के दौरान 15 दिनों की निर्धारित अवधि को लेकर दोनों को विशेष अनुमति भी मिली थी। इसके बाद शादी का रजिस्ट्रेशन पूरा किया गया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, शादी का प्रमाणपत्र करीब 15 दिन बाद सौंपा जाएगा। 

कई साल से साथ हैं अर्जुन और गैब्रिएला

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। शादी से पहले ही दोनों के दो बच्चे हैं। उनके बेटे ऐरिक का जन्म 2019 में और दूसरे बेटे एरिव का जन्म 2023 में हुआ था। 

अर्जुन ने 2025 में गैब्रिएला के साथ अपनी सगाई की जानकारी भी साझा की थी। अब शादी रजिस्टर होने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को कानूनी रूप से नया मुकाम दिया है।

अर्जुन रामपाल की यह दूसरी शादी

अर्जुन रामपाल की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों करीब 20 साल तक साथ रहे और उनकी दो बेटियां हैं। अर्जुन और मेहर ने 2018 में अलग होने की घोषणा की थी और 2019 में उनका तलाक हुआ था। 

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स दक्षिण अफ्रीका की नागरिक हैं और मॉडलिंग के साथ फैशन के क्षेत्र में भी काम कर चुकी हैं। अर्जुन से शादी के बाद उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। 

यह भी पढ़े: Awarapan 2 के गाने की कहानी दिलचस्प, इमरान हाशमी के एक फोन कॉल पर 20 मिनट में तैयार हुआ ‘पिया घर आया’ गाना 

 
  • arjun-rampal-gabriella-demetriades-marriage-goa-wedding
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार