सृजन संवाद योजना के तहत विद्यार्थियों को कानून एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मैहर/ देवेश शर्मा: पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “सृजन संवाद योजना” के तहत आज सांदीपनि स्कूल में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, कानूनों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए भारतीय संविधान, बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

सड़क सुरक्षा के प्रति सजग

उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने तथा नाबालिग अवस्था में वाहन चलाने से होने वाले कानूनी एवं व्यावहारिक दुष्परिणामों के बारे में समझाया। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक साधना कठेल ने बाल संरक्षण एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि कम उम्र में लिए गए गलत निर्णय उनके भविष्य, शिक्षा एवं परिवार पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार, दबाव, प्रलोभन अथवा शोषण की स्थिति में चुप न रहने तथा विश्वसनीय अभिभावक, शिक्षक अथवा पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

नशे से बचाने के लिए जागरूक

साइबर सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक एवं संदिग्ध मैसेज से बचने, निजी जानकारी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और अपने साथियों को भी नशे से बचाने के लिए जागरूक किया गया।

जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का भी समाधान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि कानून की जानकारी केवल अपराध से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने अधिकारों को समझने और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए भी आवश्यक है।

अंत में विद्यार्थियों को शिक्षा एवं अपने भविष्य के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अनुशासित, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े: जेन अल्फा के प्रदर्शन ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल, स्कूलों में शिक्षक से लेकर शौचालय तक की कमी

 

  • Students were made aware of law and safety under the Srijan Samvad scheme
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार