ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर: बुधनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डाबरी के अंतर्गत वन क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास को वन अमले ने विफल कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 2.991 हेक्टेयर वन भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को रोका गया। मौके से 2.556 घन मीटर इमारती सागौन जब्त की गई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास नाकाम

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के सीहोर परियोजना मंडल के वन अमले को डाबरी के वन क्षेत्र में अतिक्रमण के प्रयास की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास रोक दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण के लिए काटी गई 2.556 घन मीटर इमारती सागौन वन उपज जब्त कर नियमानुसार अभिरक्षा में ली गई।

चार आरोपी गिरफ्तार

मामले में ग्राम भूराखेड़ा निवासी महेश आत्मज गिरदार बारेला (32), पांडिया आत्मज श्रीपाल बारेला (36), राजेश आत्मज काशीराम बारेला (44) और कृपाल आत्मज सुतार बारेला (33) को गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपियों को भेरूंदा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अतिक्रमण के प्रयास में उपयोग किए गए ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है। ट्रैक्टर के राजसात की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा आरोपी महेश आत्मज गिलदार बारेला के निवास से चार नग कुल्हाड़ी भी जब्त की गई हैं।

वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

वन विभाग के अनुसार मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26 के प्रावधानों तथा वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण के प्रयास से प्रभावित वन भूमि को पुनः हराभरा करने के उद्देश्य से 8 हजार सागौन के पौधों का रोपण भी शुरू किया जा रहा है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के प्रयासों को लेकर सख्ती के संकेत मिले हैं। विभाग का कहना है कि वन भूमि की सुरक्षा के लिए आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े –  गुना में भाजपा महिला विधायक का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘33% आरक्षण दे दिया, लेकिन बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं’

 

  • sehore-dabri-forest-land-encroachment-attempt-four-arrested-teak-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दार्जिलिंग के स्थायी राजनीतिक समाधान पर अमित शाह की बड़ी पहल, पहाड़ी संगठनों के साथ बैठक में वार्ता समिति बनाने का फैसला

    सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र (गोरखाभूमि/दार्जिलिंग) के लंबे…

    आगे पढ़ें
    जावरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 28.46 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

    जावरा:  रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया की नई बसाहट में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, सुरक्षा फेंसिंग और पेयजल की व्यवस्था

    केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया की नई बसाहट में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, सुरक्षा फेंसिंग और पेयजल की व्यवस्था

    Ken-Betwa Link Project: बुंदेलखंड में बदलेगी तस्वीर, प्रभावित परिवारों के लिए CM यादव के सख्त निर्देश

    Ken-Betwa Link Project: बुंदेलखंड में बदलेगी तस्वीर, प्रभावित परिवारों के लिए CM यादव के सख्त निर्देश

    Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

    Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत