सागर में राखी की दुकान सजाते समय करंट की चपेट में आए व्यापारी की मौत, कटरा बाजार में पसरा मातम

सागर: रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों के बीच सागर के कटरा बाजार स्थित नमक मंडी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। राखी की अस्थाई दुकान तैयार करते समय 45 वर्षीय व्यापारी विजय जैन उर्फ कक्का जी बिजली के करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे व्यापारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे बाजार में शोक का माहौल है।

लोहे के पाइप में उतरा करंट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार निवासी विजय जैन नमक मंडी क्षेत्र में रक्षाबंधन के लिए अस्थाई दुकान का स्ट्रक्चर तैयार कर रहे थे। इसी दौरान दुकान में इस्तेमाल किया जा रहा लोहे का पाइप पास से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। पाइप में करंट उतरने से विजय जैन उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े। बताया जा रहा है कि करंट का असर आसपास की दो से तीन अन्य अस्थाई दुकानों तक भी पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और साथी व्यापारियों ने तुरंत विजय जैन को भाग्योदय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद कटरा बाजार में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। व्यापारी की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। त्यौहार की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।

बिजली व्यवस्था और सुरक्षा पर उठे सवाल

व्यापारियों ने हादसे पर दुख जताते हुए बाजार में बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि त्यौहारों के दौरान कटरा बाजार में बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानें लगती हैं। ऐसे में बिजली तारों और दुकानों के बीच पर्याप्त सुरक्षा दूरी तथा सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। व्यापारियों ने भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और बिजली विभाग से सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े –  आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ सागर में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, पुतला फूंका; राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

  • sagar-katra-bazar-rakhi-shop-electric-shock-trader-vijay-jain-death
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार