जावरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 28.46 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

जावरा:  रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे शुगर मिल ग्राउंड, अकेला हनुमान जी रोड क्षेत्र से 28.46 ग्राम MD ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त MD की कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये है।

मुख्य आरोपी MD ड्रग्स और बाइक के साथ गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राकेश मेहरा ने पुलिस टीम के साथ 20 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए सादाब खान उर्फ मॉडल (28) निवासी महावीर कॉलोनी, जावरा को MD ड्रग्स और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

मामले में थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 302/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में साबिर हुसैन उर्फ चाचा (56), शरीफ खान (34), खालिद (40) और सोएब हुसैन (30), सभी मंदसौर जिले से जुड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

3.60 लाख रुपये का मशरूका जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 28.46 ग्राम MD ड्रग्स और एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।  यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान और थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में जावरा शहर पुलिस की टीम और साइबर सेल रतलाम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  रतलाम में मिलावट के संदेह पर कार्रवाई, जावरा की दुकान से घी और कुकिंग मीडियम जब्त

 

  • ratlam-jhabra-police-md-drugs-smuggling-five-arrested-28-46-gram-md-drug-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार