
रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जावरा स्थित एक फर्म का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका के चलते घी और कुकिंग मीडियम के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने जावरा के 62 कोठी बाजार स्थित ज्ञानी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। जांच के दौरान श्री अंजनी बफेलो घी पैक और एस कुकिंग मीडियम में मिलावट की आशंका के आधार पर दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान मौके से श्री अंजनी बफेलो घी के 9 लीटर, जिसकी कीमत 4,050 रुपये बताई गई, तथा एस कुकिंग मीडियम के 72 लीटर, जिसकी कीमत 20,880 रुपये है, जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 29,930 रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिए गए दोनों नमूनों को गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े – रतलाम में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 10 बाइक बरामद
- ratlam-jaora-ghee-cooking-medium-samples-seized-food-adulteration-action









