कक्काजू ने आरोपों पर साधी चुप्पी, बोले- ‘मैं छोटा सा आदमी हूं, महान व्यक्तियों के आरोपों का जवाब देने में खुद को अक्षम पाता हूं’

शिवपुरी/ग्वालियर (रिपोर्ट: रानू परिहार) पिछोर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री केपी सिंह ‘कक्काजू’ ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर संयमित और विनम्र प्रतिक्रिया दी है। एक विशेष बातचीत के दौरान कक्काजू ने कहा कि वे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में जवाब देना उचित नहीं समझते।

ग्वालियर हलचल से बातचीत में जब उनसे पिछोर के वर्तमान विधायक प्रीतम लोधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो कक्काजू ने कहा कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है। बाद में उन्होंने अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा “हम बहुत छोटे से आदमी हैं। ये जो महान व्यक्ति हैं, इनके किसी लेवल पर हम नहीं हैं। इनके किसी आरोप-प्रत्यारोप पर जवाब देने में हम सक्षम नहीं हैं, स्वयं को अक्षम पाते हैं।” उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में उनकी शालीन प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

8 महीने से पिछोर और शिवपुरी से बाहर होने की बात कही

पिछोर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और विकास कार्यों को लेकर पूछे गए सवाल पर केपी सिंह ने कहा कि वे पिछले करीब 8 महीनों से पिछोर और शिवपुरी से बाहर हैं। ऐसे में क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों पर बिना पूरी जानकारी के टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब वे क्षेत्र में मौजूद नहीं हैं और मौजूदा स्थिति की प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है, तो किसी विषय पर आरोप या टिप्पणी करना सही नहीं है।

30 साल तक किया पिछोर विधानसभा का प्रतिनिधित्व

केपी सिंह ‘कक्काजू’ लंबे समय तक पिछोर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर काम किया। विशेष बातचीत में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति और देश के मौजूदा मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बेरोजगारी और बढ़ती जनसंख्या जैसे विषयों को महत्वपूर्ण बताया।

साक्षात्कार में रखी अपनी बेबाक राय

कक्काजू ने बातचीत के दौरान केंद्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, विपक्ष की भूमिका और कांग्रेस संगठन को लेकर भी अपनी राय व्यक्त की। प्रदेश स्तर पर सक्रियता को लेकर उन्होंने कुछ निजी कारणों का उल्लेख किया। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनका संक्षिप्त बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है। कक्काजू का कहना है कि वे व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप में पड़ने के बजाय अपनी बात संयमित तरीके से रखना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े –  भिंड एसपी डॉ. असित यादव बने ग्वालियर रेंज के डीआईजी, आईजी रेंज का भी मिला प्रभार

 

 

  • kp-singh-kakkaju-response-pritam-lodhi-allegations-pichhore-shivpuri-gwalior-interview
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार