35 करोड़ की नल-जल योजना के बावजूद नेपानगर में पानी का संकट, वार्ड 11 के रहवासी आक्रोशित

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौड़ की रिपोर्ट:   नेपानगर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में करीब 35 करोड़ रुपये की नल-जल योजना के बावजूद कई क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है। वार्ड क्रमांक 11 के रहवासियों का कहना है कि उनके घरों तक नल का पानी नहीं पहुंच रहा है और कभी-कभार पानी आने पर उसका प्रेशर इतना कम होता है कि बाल्टी तक नहीं भर पाती। पेयजल समस्या को लेकर वार्डवासियों का आक्रोश नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार नगर पालिका में शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

वार्डवासियों के अनुसार, नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ और संबंधित इंजीनियरों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। रहवासियों का कहना है कि शिकायत करने पर उन्हें बताया जाता है कि नल-जल योजना की व्यवस्था अभी ठेकेदार द्वारा नगर पालिका को पूरी तरह सुपुर्द नहीं की गई है।

नेपा मिल का पंप खराब, पुरानी जलापूर्ति भी प्रभावित

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 11 में पहले नेपा मिल की ओर से पानी की आपूर्ति की जाती थी। हालांकि, नेपा मिल का पंप खराब होने के कारण वर्तमान में यह जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई है। इससे वार्डवासियों के सामने पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

24 वार्डों के लिए है 35 करोड़ की योजना

बताया गया है कि नेपानगर नगर पालिका परिषद के सभी 24 वार्डों में पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से करीब 35 करोड़ रुपये की नल-जल योजना संचालित की जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी कई वार्डों में पाइपलाइन और नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने और नल-जल योजना की खामियों को दूर करने की मांग की है

ये भी पढ़े –  बुरहानपुर में मदीना होटल पर नगर निगम की छापेमारी, 10 किलो अमानक पन्नी जब्त; 10 हजार रुपये का जुर्माना

 

 

  • nepanagar-water-crisis-ward-11-35-crore-nal-jal-yojana-irregular-supply
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार