मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तखा गांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का किया निरीक्षण, ग्रामीण स्वच्छता के नवाचार की सराहना

टीकमगढ़/धर्मेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान ग्राम तखा पहुंचकर वहां संचालित अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और घरेलू गंदे पानी के व्यवस्थित निस्तारण के लिए विकसित की जा रही इस व्यवस्था की मुख्यमंत्री ने जानकारी ली।

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर देखी जल निकासी व्यवस्था

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम तखा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर गांव की जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने घरेलू उपयोग के बाद निकलने वाले गंदे पानी के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण के लिए विकसित की जा रही अंडरग्राउंड ड्रेनेज प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह ने मुख्यमंत्री को जिले में ग्रे वॉटर प्रबंधन के तहत किए जा रहे कार्यों और अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गंदे पानी के उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण की दिशा में यह व्यवस्था महत्वपूर्ण पहल है।

ग्रामीण स्वच्छता और वैज्ञानिक जल प्रबंधन पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाने और वैज्ञानिक जल प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों का अभिवादन भी किया। गांव में विकसित किया जा रहा अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम ग्रामीण स्वच्छता और ग्रे वॉटर प्रबंधन के क्षेत्र में जिले के नवाचार के रूप में सामने आया है। इस तरह की व्यवस्था से घरेलू अपशिष्ट जल को खुले में बहने से रोकने और गांव की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, मुख्य सचिव श्री अशोक बरनवाल, सचिव मुख्यमंत्री श्री सुदाम खाड़े, जनसंपर्क आयुक्त श्री मनीष सिंह, सागर संभाग आयुक्त श्री अनिल सुचारी, आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला, डीआईजी श्री विजय खत्री, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  जर्जर भवन में चल रही शासकीय प्राथमिक शाला रमपुरा, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

 

  • cm-mohan-yadav-inspects-underground-drainage-system-takha-village-tikamgarh-grey-water-management
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    वीडियोकॉन समूह के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को बैंकरप्ट…

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार