छतरपुर में 3 किलो से ज्यादा गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अपाचे बाइक भी जब्त; दोनों पर पहले से कई मामले दर्ज

छतरपुर: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छतरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलोग्राम से अधिक गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त गांजा और मोटरसाइकिल की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।

रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गढ़ीमलहरा-महाराजपुर रोड पर गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया। मोटरसाइकिल पर रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने 3 किलो से अधिक गांजा और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक जब्त कर ली।

दो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रकाश रैकवार पिता दयाराम रैकवार, निवासी ग्राम कुसमा, थाना महाराजपुर और राव साहब बुंदेला पिता दुर्जन सिंह बुंदेला, निवासी ग्राम कुसमा, थाना महाराजपुर के रूप में की है। दोनों के खिलाफ थाना महाराजपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी प्रकाश रैकवार के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित चार अपराध दर्ज हैं। वहीं राव साहब बुंदेला के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित तीन अपराध दर्ज बताए गए हैं। छतरपुर पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, परिवहन, बिक्री और नशाखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

ये भी पढ़े –  छतरपुर में 8 साल पुराने मारपीट मामले का वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में भगवां पुलिस को सफलता

 

  • chhatarpur-police-ganja-smuggling-two-arrested-3-kg-ganja-apache-bike-maharajpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार