छतरपुर में 8 साल पुराने मारपीट मामले का वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में भगवां पुलिस को सफलता

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: पुराने लंबित आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे जिला स्तरीय ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत भगवां थाना पुलिस ने 8 साल पुराने मारपीट के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में लंबे समय से लंबित मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना भगवां पुलिस ने वर्ष 2018 के मारपीट के प्रकरण में फरार वारंटी ठाकुरदास लोधी पुत्र गोकुल लोधी, निवासी ग्राम तमेरन खेरा बरेठी, थाना भगवां को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वारंटी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, रविशंकर, आरक्षक कौशल, सत्येंद्र सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ लंबित आपराधिक मामलों के निराकरण के लिए अभियान लगातार जारी है।

ये भी पढ़े –  छतरपुर: बढ़े बस किराये के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा

 

  • chhatarpur-bhagwan-police-arrested-8-year-old-assault-case-warrant-nyay-path-abhiyan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल