कुबेरेश्वर धाम में महिला श्रद्धालु की मौत के बाद फिर उठे सवाल, भारी भीड़ के बीच सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर चिंता

सीहोर/नफीस खान की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में देशभर से भक्त पहुंच रहे हैं। इसी बीच रविवार को कुबेरेश्वर धाम से एक दुखद खबर सामने आई है, धाम में दर्शन करने के लिए आई एक महिला भक्त की सीने में दर्द उठने के बाद कुबेरेश्वर धाम परिसर में ही मौत हो गई। महिला महाराष्ट्र के नागपुर जिले की रहने वाली थी, जो अपने परिजनों के साथ कुबेरेश्वर धाम में दर्शन करने के लिए आई थी। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक पर फिर सवाल खड़े कुबेरेश्वर धाम में महिला की मौत

मृतक महिला की पहचान कौशल बाई कवड़े के रुप में हुई है, इनकी उम्र 70-72 साल बताई गई है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नागपुर के पास की रहने वाली कौशल बाई कवड़े अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुबेरेश्वर धाम में दर्शन करने के लिए आई थीं। रविवार को वो धाम परिसर में ही आराम कर रहीं थीं तभी उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा और परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही कौशल बाई की सांसें थम गईं।

परिजन शव को  लेकर महाराष्ट्र रवाना हुए

कौशल बाई की अचानक मौत से साथ में आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी लगते ही कुबरेश्वर धाम की एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्रशासन द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं और फिर उसके बाद परिजन रोते हुए शव को अपने साथ एंबुलेंस से गृह नगर लेकर रवाना हो गए। घटना ने एक बार फिर कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर चिंता पैदा की है।

सीहोर के प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में पहुंची भक्तों की भीड़

बता दें कि कुबेरेश्वर धाम में 23 अगस्त से पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई, इस कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। सीवन घाट से कुबेरेश्वर धाम तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं और 23 से 25 अगस्त तक इंदौर-भोपाल हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़े –  कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा को लेकर सीहोर प्रशासन अलर्ट, 23 से 25 अगस्त तक हाईवे डायवर्ट; रुद्राक्ष वितरण बंद

 

  • kubereshwar-dham-woman-devotee-death-sehore-pradeep-mishra
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    वीडियोकॉन समूह के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को बैंकरप्ट…

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार