कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, हत्याकांड के संदेही बालकेश का होने की आशंका; परिजनों ने पहचान से किया इनकार

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: जिले के लवकुशनगर अनुविभाग अंतर्गत जुझार नगर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव उतराता मिला। यह वही क्षेत्र है, जहां बीते दिनों दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद उनके शव बरामद हुए थे। ऐसे में कुएं से मिले शव को बच्चों की हत्या के मुख्य संदेही बालकेश से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने कुएं में शव उतराता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जुझार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव काफी पुराना और क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने संदेह के आधार पर बालकेश की मां और अन्य परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव को बालकेश का मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस के सामने शव की वास्तविक पहचान को लेकर जांच और पेचीदा हो गई है।

अब पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह शव बच्चों की हत्या के संदेही बालकेश का तो नहीं है। साथ ही यह संभावना भी जांची जा रही है कि शव किसी अन्य व्यक्ति का हो सकता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव काफी सड़ी-गली अवस्था में है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की पहचान के लिए फॉरेंसिक जांच और डीएनए सैंपलिंग की मदद ली जा सकती है। पुलिस पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

ये भी पढ़े –  छतरपुर कलेक्टर खाट पर बैठकर सुनी विस्थापितों की बात, अब नई बसाहटों में सुविधाओं की बारी

 

 

  • chhatarpur-jhujar-nagar-unidentified-body-found-in-well-balakesh-suspected
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    करैरा में गूंजेगी बागेश्वर धाम सरकार की कथा, 24 से 30 अक्टूबर तक होगा 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ

    करैरा, शिवपुरी।रानू परिहार| करैरा क्षेत्र में अक्टूबर माह में…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़: पांच महीने से राशन की पर्ची लेकर भटक रहे हितग्राही, सेल्समैन पर टालमटोल और धमकाने के आरोप

    टीकमगढ़।धर्मेंद्र सिंह लोधी| सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल

    ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल