MP Forest Department: 4506 कर्मचारियों को प्रमोशन, खाली पदों पर नई भर्ती के आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में बताया कि वन विभाग के 4,506 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। साथ ही पदोन्नति के बाद खाली होने वाले पदों को भरने के लिए नई भर्ती के आदेश भी जारी किए गए हैं। 

4506 वनकर्मियों को मिली पदोन्नति

वन विभाग में दी गई पदोन्नति में 188 सहायक वन संरक्षक, 2,821 वनपाल, 761 उप वन क्षेत्रपाल और अन्य संवर्ग के 736 कर्मचारी शामिल हैं। लंबे समय से पदोन्नति की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए इसे महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वन विभाग के मैदानी कर्मचारी प्रदेश के जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इन्हें ‘ग्रीन सोल्जर्स’ बताते हुए कहा कि इनके प्रयासों से मध्य प्रदेश को टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल, गिद्ध और चीता स्टेट के रूप में पहचान मिली है। 

खाली पदों पर होगी नई भर्ती

मुख्यमंत्री के मुताबिक वन विभाग में कुल 25,389 पद स्वीकृत हैं। इनमें वर्तमान में 18 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। पदोन्नति के बाद जो पद खाली होंगे, उन्हें भरने के लिए नई भर्ती के आदेश दिए गए हैं।

सरकार का जोर वन विभाग में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी है। इससे जंगलों की निगरानी, वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को मजबूत करने की योजना है। 

AI से होगी हाथियों की निगरानी

वन विभाग में तकनीक के इस्तेमाल को भी बढ़ाया जा रहा है। प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए AI आधारित ‘गज रक्षक’ प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा चीतों के संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट और पीएम गतिशक्ति के तहत वन मानचित्रों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष अब तक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 5.62 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं 43 जिलों में 94 वन वाटिकाओं को मंजूरी दी गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब जंगल, नदियां और जैव विविधता भी सुरक्षित रहें। सरकार प्राकृतिक संपदा को आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर स्थिति में सुरक्षित रखने पर जोर दे रही है।

ये भी पढ़े –  मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

 

  • mp-forest-department-4506-employees-promotion-new-recruitment-2026
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

JSSC परीक्षा में हैकिंग पर हाईकोर्ट सख्त, 2,819 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा पर उठे सवाल

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की माध्यमिक आचार्य शिक्षक नियुक्ति…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल

‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल