शराब का सेवन कर स्कूल पहुंचने और अनियमितताओं के आरोप में शिक्षक निलंबित, संभागायुक्त सुचारी ने की कार्रवाई

सागर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काछी पिपरिया, विकासखंड रहली में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक विजय सिंह राजपूत को शराब का सेवन कर विद्यालय पहुंचने और अन्य अनियमितताओं के आरोप में संभागायुक्त अनिल सुचारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई कलेक्टर सागर द्वारा 24 अगस्त 2026 को प्रस्तुत नोटशीट एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई।

कलेक्टर के प्रस्ताव के अनुसार शिक्षक के खिलाफ मिली शिकायत की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहली के माध्यम से कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन में शिक्षक के शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने, विद्यालय का वातावरण प्रभावित करने, छात्र-छात्राओं को परेशान करने सहित अन्य अनियमितताओं के आरोप प्रमाणित पाए गए।

जांच के दौरान शिक्षक को समक्ष में उपस्थित कर समझाइश भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं आया। कलेक्टर से प्राप्त प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद संभागायुक्त ने शिक्षक को प्रथम दृष्ट्या दोषी माना। संभागायुक्त के आदेश में कहा गया है कि शिक्षक का कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया है।

इसी आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विजय सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सागर निर्धारित किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

ये भी पढ़े –  रामपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की हुई जांच

 

  • sagar-teacher-vijay-singh-rajput-suspended-alcohol-school-anil-suchari
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    करैरा में गूंजेगी बागेश्वर धाम सरकार की कथा, 24 से 30 अक्टूबर तक होगा 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ

    करैरा, शिवपुरी।रानू परिहार| करैरा क्षेत्र में अक्टूबर माह में…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़: पांच महीने से राशन की पर्ची लेकर भटक रहे हितग्राही, सेल्समैन पर टालमटोल और धमकाने के आरोप

    टीकमगढ़।धर्मेंद्र सिंह लोधी| सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल

    ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल