रामपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की हुई जांच

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में 24 अगस्त 2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 50, ग्राम रामपुर में किया गया। शिविर में ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की विशेष रूप से जांच की गई।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निशुल्क औषधियों का वितरण भी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बदलते मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों को ऋतुचर्या, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा नियमित योग के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों से बदलते मौसम में आवश्यक सावधानी बरतने, पौष्टिक आहार लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उनके ही क्षेत्र में उपलब्ध कराया गया।

ये भी पढ़े –  सागर में सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

 

  • sagar-rampur-ayushman-arogya-mandir-free-health-camp-pregnant-women-malnourished-children
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार