
दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: शहर में एक पत्रकार का रास्ता रोककर पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन रोड पर कोतवाली के पास की बताई जा रही है। पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पत्रकार अनुराग सिंह झांसी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनका रास्ता रोककर कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आकाश उर्फ विट्टू दुबे ने पिस्टल दिखाकर धमकाया। घटना के बाद पत्रकार अनुराग सिंह ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आकाश उर्फ विट्टू दुबे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़े – दतिया में कार के अंदर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, उनाव पुलिस जांच में जुटी
- datia-kotwali-journalist-threatened-with-pistol-akash-vittu-dubey-fir








