राजा राम की नगरी ओरछा में BJP का बड़ा जुटान, संगठन से सरकार तक की रणनीति पर महामंथन;बूथ सशक्तिकरण और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन

ओरछा (निवाड़ी): मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक शहर ओरछा स्थित राजमहल पैलेस और राजविलास होटल में रविवार, 30 अगस्त 2026 से भारतीय जनता पार्टी  की दो-दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक की शुरुआत हो गई। आगामी संगठनात्मक रणनीतियों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को तय करने के उद्देश्य से आयोजित इस महामंथन में प्रदेश भर के वरिष्ठ पार्टी नेता और प्रतिनिधि भाग लिया।

कार्यसमिति बैठक की औपचारिक शुरुआत रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी के सामूहिक श्रवण के साथ हुई। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय नेताओं सहित उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सुना और उसमें दिए गए ‘समरसता’ व ‘विकसित भारत’ के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस दो-दिवसीय प्रदेश स्तरीय महामंथन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री, केंद्रीय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के प्रमुखों सहित करीब 350 शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।दो दिनों तक चलने वाले विभिन्न सत्रों में पार्टी के आगामी तीन महीनों के रोडमैप पर गहन चर्चा की जा रही है।

इसके तहत राज्य भर में पार्टी के बूथ नेटवर्क को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जा रही है, ताकि इनका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके और आगामी संगठनात्मक अभियानों की रणनीति तय हो सके। बैठक के दौरान ‘समरसता का संकल्प’ और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन डॉक्यूमेंट पर विस्तार से मंथन किया जा रहा है। नेताओं का ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि मध्य प्रदेश किस प्रकार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़े –  1 सितंबर को 1.22 लाख छात्रों के खातों में पहुंचेगी लैपटॉप की राशि, CM मोहन यादव करेंगे DBT

 

 

  • orchha-bjp-state-working-committee-meeting-350-leaders-mohan-yadav-hemant-khandelwal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना